फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   budget 2024

Jammu News: जम्मू-कश्मीर को रेलवे के विकास के लिए 3172 करोड़ रुपये मिले

विज्ञापन
budget 2024
-उधमपुर -बारामुला रेल लाइन तथा जम्मू स्टेशन पर दूसरे गेट के निर्माण में आएगी तेजी
विज्ञापन




देशभर में आवंटित बजट में दूसरे स्थान पर रहा प्रदेश,
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में जम्मू-कश्मीर को रेलवे के क्षेत्र में 3172 करोड़ रुपये मिला है। यह बजट उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) लाइन और जम्मू रेलवे स्टेशन के दूसरी गेट के काम में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। पूरे देश में रेलवे के विकास कार्यों के लिए बजट जारी होने के मामले में दूसरे स्थान पर है।
रेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यूएसबीआरएल पर 290 किलोमीटर के लिए 41119 करोड़ रुपये की स्वीकृति है, जिसमें 2024-25 के लिए तीन हजार करोड़ रुपये आवंटित किया गया। इसके साथ ही जम्मू रेलवे स्टेशन पर सेकेंड गेट तथा कोचिंग टर्मिनल के विकास के लिए 172 करोड़ रुपये मिले हैं। इस पर 228.15 करोड़ रुपये खर्च होना है। जम्मू-कश्मीर को मिली धनराशि से अधिक केवल ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए 4545 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

यूएसबीआरएल रेलवे की प्रतिष्ठित योजना है, जिसके पूरा हो जाने के बाद श्रीनगर तक रेल लाइन जाने लगेगी। इस रेल खंड में 80 फीसदी तक काम पूरा कर लिया गया है। जम्मू संभाग में उधमपुर तक रेल जा रही है। साथ ही कश्मीर संभाग के लिए बनिहाल से ट्रेन सेवा उपलब्ध है। बीच में बनिहाल से लेकर खड़ी तक रेलवे ट्रैक बिछा दिया गया है, जिसका सफल रन ट्रायल भी हो चुका है। अब यहां ओवरहेड लाइन बिछाया जा रहा है, जिसके पांच फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद खड़ी तक रेल सेवा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल खंड पर रियासी में अंजी पर विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का भी निर्माण पूरा हो चुका है। यह केबल आधारित पुल है। रियासी व रामबन के बीच अभी कुछ सुरंगों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके बाद यह रेल खंड पूरी तरह से जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रेल खंड पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इससे जम्मू से लोगों को श्रीनगर पहुंचने में आसानी हो जाएगी। अभी लोगों को बनिहाल से कश्मीर के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। ज्ञात हो कि गणतंत्र दिवस के दिन इस रेल खंड पर सबसे बड़ी रेलवे सुरंग 9.2 किलोमीटर में ट्रेन का रन ट्रायल सफल हो चुका है। इस पल के साक्षी बने लोगों ने जयकारे लगाकर इस सफलता का जश्न मनाया था, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।


वंदे भारत भी चलाने का है प्रस्ताव
रेल लाइन के पूरा हो जाने के बाद इस रेल खंड पर वंदे भारत भी चलाने का प्रस्ताव है। इससे लोग कश्मीर बिना किसी परेशानी तथा कम समय में पहुंच सकेंगे। फिलहाल इस रूट पर अभी ईएमयू का संचालन हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed