{"_id":"5973894f4f1c1b18368b483f","slug":"budgam-faces-closure-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में शनिवार को फिर हुए हिंसक प्रदर्शन, कई इलाकों में तनाव बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में शनिवार को फिर हुए हिंसक प्रदर्शन, कई इलाकों में तनाव बरकरार
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में युवक की मौत को लेकर बढ़े तनाव के बाद बंद रहा। इस दौरान कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी देखने को मिला। जिले के बीरवाह इलाके में सेना की फायरिंग से शुक्रवार को तनवीर अहमद वानी नाम के युवक के मारे जाने के विरोध में शनिवार को बीरवाह और आसपास के इलाकों में बंद रहा। बीरवाह, खाग, आरिपथन के अलावा अन्य कई इलाकों में सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
इस दौरान कई युवा सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कब्रिस्तान की ओर रैली निकालना चाहा जहां युवक को दफनाया गया है, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे नहीं बड़ने दिया। इसके चलते प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक भिड़ंत शुरू हुई जो काफी देर तक चलती रही।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान जमकर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। करीब आधा दर्जन युवाओं के घायल होने की खबर है, जिनमें से एक को सिर में आंसू गैस का गोला लगने के चलते उसे श्रीनगर के जेवीसी अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान मोहम्मद यूसुफ के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि प्रशासन ने हालातों को नियंत्रण में रखने के लिए सुबह से ही इलाके में पाबंदियां लागू कर दी थी। शुक्रवार को हुई घटना के बाद से ही इंटरनेट सेवाएं भी ठप कर दी गई थी।
विज्ञापन