{"_id":"577a730d4f1c1b6c107f9e10","slug":"bsnl-installed-17-towers-on-amarnath-yatra-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट पर बीएसएनएल ने लगाए 17 टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट पर बीएसएनएल ने लगाए 17 टावर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 04 Jul 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर से आने वाले अमरनाथ यात्री पवित्र गुफा तक भी अपने सगे संबंधियों से बात कर सकते हैं। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से दोनों यात्रा मार्ग पर मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके माध्यम से यात्री मोबाइल पर बात करने के अलावा इंटरनेट सेवा का मजा भी ले सकते हैं। इसके लिए बीएसएनएल की ओर से स्पेशल सिम दिए जा रहे हैं। 195 रुपये की सिम में सात दिन की वेलिडिटी और 7200 सेकेंड के टॉक टाइम के साथ 200 एमबी टू जी थ्री जी डाटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बीएसएनएल के जनरल मैनेजर मोबाइल, अजय करारा का कहना है कि दोनों रूट पर 17 बीटीएस टावर, 7 बीसेट लगाए गए हैं। इसके लिए 27 किलोमीटर लंबी ओएफसी बिछाई गई है। दोनों रूट पर तीन डिजिटल सेटेलाइट फोन भी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में काम करते रहेंगे। बीएसएनएल ही एकमात्र ऐसी निगम है, जो अमरनाथ में मोबाइल सेवा प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन