{"_id":"627f388aee40df52eb67db52","slug":"bsf-troops-open-fire-at-pakistani-drone-near-ib-in-jammu-force-it-to-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drone in Jammu: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने की फायरिंग, तो लौटा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Drone in Jammu: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने की फायरिंग, तो लौटा वापस
Sat, 14 May 2022 10:35 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 14 May 2022 10:35 AM IST
सार
आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुबह एक ड्रोन देखा गया। इस पर जवानों ने सात से आठ राउंड फायरिंग किए। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय इलाके में शनिवार तड़के पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। सीमा पर चौकस बीएसएफ के जवानों ने इसे देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिससे ड्रोन पाकिस्तान लौट गया।
विज्ञापन
ड्रोन से हथियार और ड्रग्स फेंकने के अंदेशे पर पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार यह ड्रोन पाकिस्तान की युमट पोस्ट से उड़ान भरकर जबोयाल पोस्ट से होते हुए भारतीय सीमा में घुस आया।
विज्ञापन
बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक एसपी संधू ने बताया कि जवानों ने अरनिया सेक्टर में सीमा के पास शनिवार तड़के करीब 4:50 बजे ड्रोन देखा। इस पर जवानों ने आठ राउंड फायर किए। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं ड्रोन की मदद से हथियार या नशीले पदार्थ की खेप तो नहीं गिराई गई।
सुरंग मिलने के बाद से बढ़ी ड्रोन गतिविधि
बीएसएफ की ओर से चार मई को सांबा में सुरंग का पता लगाने के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन गतिविधियां बढ़ा दी हैं। सात दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी सात मई को पाकिस्तान की तरफ से ऐसी नापाक हरकत की गई थी। तब भी बीएसएफ के जवानों की सजगता के चलते ड्रोन को लौटना पड़ा था।