फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF personnel fired on patrolling party accidently

BSF जवान ने अपने ही साथियों को आतंकी समझ चलाई गोली

Tue, 03 Jan 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ Updated Tue, 03 Jan 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
BSF personnel fired on patrolling party  accidently
बंदूक - फोटो : Demo Pic.
पुंछ जिले के मंडी तहसील मुख्यालय में रविवार देर रात संतरी द्वारा एम्बुश से लौटे दल पर गोली चलाए जाने से सीमा सुरक्षा बल की 29वीं वाहिनी के दो जवान गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर देखते हुए हेलीकाप्टर से सुबह के समय सैन्य अस्पताल उधमपुर भेजा गया, जबकि दूसरे का पुंछ स्थित सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


घायल जवानों में सीताराम(49) पेटी नंबर 87254109 आईएफ आई और श्रीरामालु(52) पेटी नंबर 830014732 आईएफ आई शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार रविवार देर रात करीब 2.15 बजे मंडी कसबे में श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर परिसर स्थित सीमा सुरक्षाबल की 29वीं वाहिनी मुख्यालय से इलाके में गई एम्बुश पार्टी के जवान जब मुख्यालय के अंदर प्रवेश करने लगे, तो वहां तैनात संतरी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि मुख्यालय से जवानों का कोई दल बाहर गया हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में जैसे ही यह लोग मुख्यालय में प्रवेश करने लगे, तो संतरी ने उन्हें घुसपैठिया समझ कर उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिससे दल के आगे चल रहे उपरोक्त दोनों जवान बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गंभीर को उधमपुर किया गया एयरलिफ्ट

BSF personnel fired on patrolling party  accidently
गन शॉट - फोटो : Demo Pic.
गोलीबारी की आवाज सुन कर वहां मौजूद सभी अधिकारी एवं जवान सतर्क हो गए और पोजिशन संभाल घटना स्थल पर पहुंचे, तो वहां अपने ही दो जवानों को घायल देकर कर तुरंत उनका प्राथमिक उपचार करवाने के साथ ही उन्हें पुंछ स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया।

बाद में घायल जवान सीताराम की हालत गंभीर देखते हुए सोमवार सुबह दस बजे उसे एयरलिफ्ट कर सेना के हेलीकाप्टर से उधमपुर भेजा गया। सूत्रों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी घटना की जांच करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed