फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF personnel engaged in digging terrorist tunnel throughout the day

Samba Terror Tunnel Followup: दिनभर सुरंग की खोदाई में लगे रहे बीएसएफ के जवान, गहनता से की जा रही पूरे रूट की पड़ताल

Sat, 07 May 2022 01:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 01:43 AM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यदि चक फकीरा में मिली सुरंग से घुसपैठ हुई थी तो आतंकियों को सुपवाल में हाईवे तक किसने पहुंचाया था। सुपवाल से ही आतंकी वाहन में जम्मू पहुंचाए गए थे।

विज्ञापन
BSF personnel engaged in digging terrorist tunnel throughout the day
सांबा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बनाई गई सुरंग - फोटो : पीआरओ

विस्तार

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के चक फकीरा क्षेत्र में मिली सुरंग की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। जेसीबी मशीन द्वारा सुरंग की खोदाई की गई। सुरक्षा बल सुरंग के पूरे रूट का पता कर रहे हैं। गत 22 अप्रैल को सुंजवां जम्मू में आंतकी मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया था।

विज्ञापन

सुरंग भारतीय क्षेत्र में 150 मीटर अंदर तक है

इसी को लेकर पकड़े गए आतंकियों के एक मददगार ने बताया था कि वह आतंकियों को सांबा के सुपवाल से वाहन में सुंजवां तक लाया था। इसके बाद से एंटी टनल अभियान चल रहा था, जिसमें सुरंग का भंडाफोड़ हुआ है। शुक्रवार को बीएसएफ के जवान दिन भर सुरंग की खोदाई करते रहे। सुरंग भारतीय क्षेत्र में 150 मीटर अंदर तक है।

विज्ञापन

हाईवे तक कैसे पहुंचे आतंकी

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यदि चक फकीरा में मिली सुरंग से घुसपैठ हुई थी तो आतंकियों को सुपवाल में हाईवे तक किसने पहुंचाया था। सुपवाल से ही आतंकी वाहन में जम्मू पहुंचाए गए थे। विदेशी आतंकियों के मददगार तक पहुंचने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार छानबीन कर रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed