{"_id":"4561261765e2b4c05ff2653c09b74723","slug":"bsf-pays-homage-to-jawan-who-died-in-terrorist-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 17 Aug 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले आतंकी हमले में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को रविवार को बल के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बल के महानिदेशक डीके पाठक विशेष रूप से इसमें भाग लेने के लिए श्रीनगर पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ कानून और व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलवामा जिले के अवंतीपोर एयर फील्ड के करीब शनिवार शाम वाहन पर किए गए हमले में सीमा सुरक्षा बल के एक एएसआई सहित दो लोग शहीद हो गए थे। इनकी पहचान एएसआई रूदल सिंह तथा हेड कांस्टेबल सूबेदार सिंह दोनों 165 बटालियन के रूप में की गई थी।
विज्ञापन
हुमहामा स्थित सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बल के महानिदेशक पाठक तथा दूसरे अधिकारियों की ओर से दोनों के शवों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद उनके शवों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
बल के महानिदेशक ने हमले में घायल हुए जवानों का हालचाल जानने के लिए बदामी बाग स्थित सेना की 92 बेस अस्पताल का दौरा भी किया। वह हमले में घायल जवानों सेे मिले और उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की। उन्होंने वहां मौजूद डाक्टरों तथा दूसरे स्टाफ से घायलों की सेहत के बारे में जानकारी भी हासिल की।
सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने दोपहर को आलाधिकारियों के साथ बैठक कर कश्मीर की सीमांत तथा आंतरिक सुरक्षा स्थिति का जायजा भी लिया। कुछ दिनों के दौरान बल के जवानों पर हुए हमलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को पहले से अधिक सर्तक रहने की हिदायतें भी दी।
एक सप्ताह के भीतर कश्मीर का उनका दूसरा दौरा है। इससे पूर्व वह सीमा सुरक्षा बल पर पंपोर स्थान पर हुए हमले के बाद यहां का दौरा कर चुके हैं।