फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF organized free medical camp in Rajpura

Jammu News: बीएसएफ ने राजपुरा में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

Sat, 08 Feb 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 08 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
BSF organized free medical camp in Rajpura
शिविर का उद्घाटन करते कमांडेंट सुनील कुमार और बुजुर्ग। स्रोत : सेना - फोटो : rajpura
राजपुरा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 195वीं वाहिनी ने परगवाल क्षेत्र के अग्रिम गांव राजपुरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन 90 वर्षीय सीपा राम और 85 वर्षीय बिंद्रो देवी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. अम्बू टी, डॉ. रेखा वर्मा और डॉ. मनोज कुमार ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निशुल्क दवाएं वितरित कीं। इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, दंत चिकित्सा और सामान्य बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

कमांडेंट सुनील कुमार ने कहा कि बीएसएफ न केवल सीमाओं की रक्षा करता है, बल्कि सीमावर्ती लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। शिविर में डिप्टी कमांडेंट संतोष शेखरन, कंपनी कमांडर कमलजीत सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed