फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF KILLED 12 PAK RENGERS ON LOC AND DESTROY PAK POSTS

J&K: बीएसएफ का पाक को करारा जवाब, दर्जनभर पाक रेंजर ढेर, 2 चौकियां तबाह

Thu, 04 Jan 2018 11:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 04 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
BSF KILLED 12 PAK RENGERS ON LOC AND DESTROY PAK POSTS

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सांबा सेक्टर में पाक के स्नाइपर शॉट में बीएसएफ जवान के शहीद होने के बाद बीएसएफ ने बदले की बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार रात पाक को करारा जवाब दिया। इसमें पाक की 2 चौकियां तबाह हो गईं।

विज्ञापन


दर्जनभर पाक रेंजरों के ढेर होने की खबर है। इस बीच अरनिया सेक्टर में वीरवार सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया गया। दो अन्य आतंकी बीएसएफ की गोलीबारी के बाद भागने में सफल रहे। पूरी आईबी पर अलर्ट कर दिया गया है। बीएसएफ की गश्त भी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन



पाकिस्तान ने बुधवार को कठुआ, सांबा, अरनिया, पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों पर मोर्टार बरसाए। इसका बीएसएफ ने कड़ा जवाब दिया। इस दौरान पाकिस्तान की 2 चौकियां तथा दो मोर्टार पोजिशन धराशायी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के आईजी राम अवतार ने बताया कि वह यह पुष्टि नहीं कर सकते कि पाकिस्तान के कितने सैनिक मारे गए हैं, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में भारी तबाही हुई है। बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसकी चौकियां, मोर्टार पोजिशन स्थल आदि ध्वस्त किए हैं। पाक ने सियालकोट इलाके में अपने तीन नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है।

 

घुसपैठ की कोशिश हुई नाकाम, एक ढेर

BSF KILLED 12 PAK RENGERS ON LOC AND DESTROY PAK POSTS

​ उधर, वीरवार सुबह करीब पौने छह बजे अरनिया सेक्टर के नेकोवाल स्थित बुधवार पोस्ट से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए बीएसएफ ने एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया।
पोस्ट के पास बीएसएफ के जवानों ने तीन लोगों की संदिग्ध हलचल देखी।

तीनों भारतीय सीमा में घुस रहे थे। जवानों ने उन्हें रुकने के  लिए कहा, लेकिन वे लोग नहीं रुके। इस पर बीएसएफ जवानों ने उन पर गोलीबारी की। इसमें एक घुसपैठिया ढेर हो गया और बाकी के दो फरार हो गए। सुबह करीब 7 बजे मारे गए घुसपैठिए का शव बरामद किया गया।

करीब 35 वर्षीय घुसपैठिए से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। उसके बाजू पर मोहम्मद शरीफ  या मोहम्मद अनवर लिखा है, यह भी साफ तौर से पढ़ा नहीं जा रहा है। उसने कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। सीमा सुरक्षा बल ने घुसपैठिए के शव को अरनिया पुलिस के हवाले कर दिया है।

बीएसएफ के आईजी का कहना है कि धुंध का लाभ उठाकर पाक ने घुसपैठ कराने का प्रयास किया है। वह पहले से ही अलर्ट थे कि पाक धुंध की आढ़ में घुसपैठ करा सकता है। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने वीरवार के अंक में धुंध के चलते सीमा पर घुसपैठ की आशंका पहले ही जता दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed