{"_id":"6380f8fdf1245c263c2c3018","slug":"bsf-kashmir-new-ig-ashok-yadav-took-charge-outgoing-raja-babu-handed-over-the-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ कश्मीर: नए आईजी अशोक यादव ने संभाला कार्यभार, निवर्तमान राजा बाबू ने सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ कश्मीर: नए आईजी अशोक यादव ने संभाला कार्यभार, निवर्तमान राजा बाबू ने सौंपी कमान
Fri, 25 Nov 2022 10:49 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:49 PM IST
सार
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि निवर्तमान आईजी राजा बाबू ने एक वर्ष से अधिक समय तक कश्मीर फ्रंटियर की कमान संभाली। उनके कार्यकाल के दौरान बीएसएफ ने सेना के साथ मिलकर एलओसी पर जबरदस्त सफलता हासिल की, जिसके परिणामस्वरूप एलओसी से संबंधित घटनाओं में कमी आई।
विज्ञापन
कश्मीर में नए आईजी अशोक यादव
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ कश्मीर के नए आईजी अब अशोक यादव बन गए हैं। निवर्तमान आईजी राजा बाबू सिंह ने शुक्रवार को उन्हें कमान सौंपी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि राजा बाबू ने एक वर्ष से अधिक समय तक कश्मीर के एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण फ्रंटियर की कमान संभाली और कश्मीर फ्रंटियर ने उनकी कमान में जबरदस्त सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
बयान में उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान बीएसएफ ने सेना के साथ मिलकर एलओसी पर जबरदस्त सफलता हासिल की, जिसके परिणामस्वरूप एलओसी से संबंधित घटनाओं में कमी आई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, उनके कार्यकाल में कश्मीर में कानून और व्यवस्था के कर्तव्यों के लिए बड़ी संख्या में बीएसएफ कंपनियों का जमावड़ा देखा गया। उन्होंने सीमा प्रहरी के कल्याण और एलओसी पर तैनात सैनिकों के लिए बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
राजा बाबू सिंह ने बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर के सभी रैंकों को उनके समर्पण के लिए बधाई दी और अन्य संगठनों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।