{"_id":"40cf2ad8af48db4a886077970bde7e33","slug":"bsf-jawan-injured-in-wild-animal-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर गश्त कर रहे जवान पर जंगली सुअर ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर गश्त कर रहे जवान पर जंगली सुअर ने किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 26 Dec 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की पीतल पोस्ट के पास गश्त के दौरान एक जंगली सुअर ने जवान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल जवान की पहचान 192वीं वाहिनी के वीर बहादुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जवान गश्त पर था। इसी दौरान एक जंगली सुअर ने पीछे से उस पर हमला कर घायल कर दिया।
अन्य जवानों ने तुरंत घायल जवान को उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल को इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनके दोनों पैरों पर गहरे जख्म हैं।
गौरतलब है कि उक्त पोस्ट के पास पहले भी जंगली जानवर सीमांत ग्रामीणों पर हमला कर चुके हैं। बीएसएफ के जवानों ने बताया कि पाकिस्तानी क्षेत्र में घने जंगल होने की वजह से वहां से जंगली जानवर भारतीय क्षेत्र में आकर अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन