BSF जवान ने उमर के घर पर बरसाईं गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के श्रीनगर स्थित आवास पर बड़ा हादसा टल गया। उमर के गुपकार रोड स्थिति घर पर फायरिंग की गई है। फायरिंग होते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बना गया।
हाई सिक्योरिटी जोन में फायरिंग होने के कारण कोई समझ नहीं पाया कि हुआ क्या है। एक बार को सभी ने सोचा कि आतंकी हमला किया गया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने अपनी पोजीशन ले ली और फायरिंग करने वाले की तलाश शुरू की गई। अभी फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश की ही जा रही थी कि पता चला कि फायरिंग बीएसएफ के एक जवान ने की है।
पूछताछ में पता चला कि जवान अपनी इंसास रायफल के साथ तैनात था तभी गलती से ट्रिगर दबने से गोली चल गई।
हिरासत में लिया गया आरोपी जवान
बीएसएफ के प्रवक्ता का कहना है कि, जवान से गलती से गोली चल गई थी, मामले की जांच की जा रही है। जवान ने अपनी इंसास रायफल से एक नहीं बल्कि 12 राउंड फायर किए। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
59 बटालियन के जवान क्रिस्ट घोष की तैनाती उमर अब्दुल्ला के घर पर है। घटना के बाद जवान को डयूटी से हटा दिया गया है और उसकी रायफल भी जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
बताया जा रहा है कि लगातार डयूटी पर रहने और छुट्टी न मिलने के कारण जवान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बीएसएफ प्रवक्ता का कहना है कि जवान आज सुबह से ही अजीब सा व्यवहार कर रहा था। मामले की जांच जारी है और डॉक्टरी जांच के बाद ही उसे क्लीनचिट दी जाएगी।
बता दें कि गुप्कार रोड कश्मीर के हाई सिक्योरिटी जोन में आती है जहां मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रियों और अधिकारियों के आवास हैं।
उमर ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है
घटना के बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है। उमर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, मुझे अपनी सिक्योरिटी टीम पर पूरा भरोसा है और जवान की तरफ से किए गए फायर में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि जिस समय यह घटना हुई उस समय उमर चुनाव प्रचार के लिए लद्दाख में थे।
Not withstanding today's incident with the BSF jawan stationed at my residence in Srinagar today I have full confidence in my security team.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) November 17, 2014