{"_id":"5b7da7ae42c79246746245d2","slug":"bsf-jawan-committed-suicide-in-paragwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के जवान ने की खुदकुशी, परगवाल की अग्रिम पोस्ट राजपुरा पर था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के जवान ने की खुदकुशी, परगवाल की अग्रिम पोस्ट राजपुरा पर था तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परगवाल
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
परगवाल की राजपुरा पोस्ट पर बीएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान बीएसएफ की 92वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल वीके तिवारी के रूप में हुई है। वह झारखंड का रहने वाला था और वर्तमान में परगवाल की अग्रिम पोस्ट राजपुरा में तैनात था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब पांच बजे जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जब पास जा कर देखा तो जवान खून से लथपथ पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। परगवाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अखनूर भेज दिया है। इसके अलावा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन