{"_id":"7d18085f1414491924bb52ca36ad2ad8","slug":"bsf-jawan-attempted-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान ने खुद पर क्यों चलाई गोलियां?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान ने खुद पर क्यों चलाई गोलियां?
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी/मेंढर
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
मेंढर तहसील में एलओसी से सटे बालाकोट सेक्टर में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बीएसएफ की 472 नामक फार्वर्ड पोस्ट पर तीन गोलियां चलने की आवाज आई। आननफानन में अन्य जवान वहां पहुंचे तो दंग रहे गए। उनका अपना ही साथी खून में लथपथ तड़प रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 62 बटालियन का जवान वीर सिंह मीना निवासी राजस्थान सोमवार की रात से ड्यूटी पर था। सुबह उन्होंने अपनी ही सर्विस गन से तीन राउंड गोलियां चलाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। सभी गोलियां ठोड़ी के पास गर्दन में लगी हैं।
विज्ञापन
गोलियां लगने से उनका काफी खून बह गया। साथी जवान आननफानन में उन्हें अपने कैंप में ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उधमपुर स्थित सेना के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने अपने स्तर पर भी छानबीन कर रही है। सूत्रों के अनुसार जवान पिछले काफी दिनों से कुछ परेशान लग रहा था। कुछ दिनों से वह अपने किसी साथी से बात भी नहीं कर रहा था।