फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF ITBP are being posted instead of the present CRPF to strengthen the law and order in Sri Nagar

श्रीनगर से हटेगी सीआरपीएफ, बीएसएफ संभालेगी मोर्चा

Sun, 24 Feb 2019 01:53 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 24 Feb 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
BSF ITBP are being posted instead of the present CRPF to strengthen the law and order in Sri Nagar
फाइल फोटो

कश्मीर घाटी में केंद्र सरकार द्वारा 100 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किए जाने के फैसले के बाद शनिवार को एक और फैसला सामने आया है। इसके तहत श्रीनगर सहित मध्य कश्मीर में कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात सीआरपीएफ को हटाकर बीएसएफ को तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन


जोनल पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वर्तमान में तैनात सीआरपीएफ की जगह बीएसएफ तथा आईटीबीपी को तैनात किया जा रहा है। यह सभी स्टैटिक गार्ड ड्यूटी का काम संभालेंगी। 
विज्ञापन


आदेश के अनुसार श्रीनगर में जीपीओ, पीडीपी दफ्तर, सीआईडी, बैंक्वेट हाल, बाबा धर्मदास मंदिर, सोमियार मंदिर हब्बाकदल, क्रालसंगरी, कार्गो श्रीनगर, हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स, बडशाह फ्लैट्स, हनुमान मंदिर, नीलम सिनेमा, एजी दफ्तर, पीपीएस शिवपोरा, गुपकार रोड, रावलपोरा, नारबल में रेडियो स्टेशन, बेमिना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बीएसएफ की तैनाती होगी। बडगाम में ओल्ड जेआईसी कार्यालय में भी सीआरपीएफ की जगह बीएसएफ को तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल बाद बीएसएफ की तैनाती
श्रीनगर में 14 साल बाद बीएसएफ को तैनात किया जाएगा। आतंकवाद के दौर में बीएसएफ कानून व्यवस्था की स्थिति संभाल रही थी। बाद के दिनों में वर्ष 2004-05 में केंद्र ने सीआरपीएफ को लगा दिया। 2016 की हिंसा के बाद भी बीएसएफ को अस्थायी तौर पर लगाया गया था, लेकिन तुरंत ही इसे हटा लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed