{"_id":"7cd3cb15738856225952d83b8d345aa7","slug":"bsf-dg-s-comment-about-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को मुंहतोड़ जवाब दे रहे भारतीय जवान : पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक को मुंहतोड़ जवाब दे रहे भारतीय जवान : पाठक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Oct 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक डीके पाठक ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की निंदा की है। सीमा सुरक्षा बल की 192वीं वाहिनी के परिसर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के जवान और अधिकारी पूरी तरह सतर्क हैं और सीमा पर तैनात हैं। महानिदेशक ने अरनियां क्षेत्र का दौरा भी किया और ग्रामीणों से मुलाकात की।महानिदेशक पाठक ने पाकिस्तानी फायरिंग में मारे गए लोगों के घरवालों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम दुश्मनों को कड़ा जवाब देने में सक्षम हैं। ईद जैसे पर्व पर जिस तरह पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, वह दोनों देशों के लिए ठीक नहीं है। सीमा पर तैनात हमारे जवान पाकिस्तानी क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जवानों से हर हरकत का जवाब देने के लिए कहा है। पत्रकार वार्ता में सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी बीएस कसाना, आईजी राजेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।