फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF assigned Pak civilian to police

मेंटल पाक नागरिकों का सीमा पार करना साजिश तो नहीं?

Thu, 15 Jan 2015 08:59 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
BSF assigned Pak civilian to police

बल्लड फारवर्ड पोस्ट के पास से बीते मंगलवार को पकडे़ गए पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। वहीं इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क हो गई हैं।

विज्ञापन

 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 126वीं वाहिनी के जवानों ने बल्लड फारवर्ड पोस्ट के पास भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही पाकिस्तानी नागरिक को दबोच लिया गया था। बीएसएफ के जवानों ने गहन जांच के दौरान पाया कि वह दिमागी तौर पर कमजोर है।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम निजाम उल (पुत्र महरूफ, निवासी सुखो चक, तहसील शकरगढ़, जिला नारोबाल, पाकिस्तान) बताया था। वहीं मेडिकल जांच के बाद उसे रामगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया। स्थानीय पुलिस ने उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसआई की कोई साजिश तो नहीं

BSF assigned Pak civilian to police

रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे जीआईसी भी भेजा जा सकता है। गौरतलब है कि सीमा पर आधा दर्जन के करीब ऐसे लोगों को अब तक पकड़ा गया है, जिनकी दिमागी हालत ठीक नहीं। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क हो गई हैं।

उनका मानना है कि जीरो लाईन के निकट ऐसे लोगों का लगातार पहुंचना सामान्य बात नहीं हो सकती। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं आईएसआई की कोई साजिश तो नहीं, जो दिमागी हालत से कमजोर लोगों को भारतीय सीमा में प्रवेश करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed