{"_id":"d1e6de162f234c4648b89f76a8fad713","slug":"bsf-and-pakistan-rangers-meeting-before-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली से पहले बीएसएफ, पाक रेंजर्स की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली से पहले बीएसएफ, पाक रेंजर्स की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएसपुरा
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा सेक्टर स्थित भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक सप्ताह में दूसरी बार बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच बैठक हुई। आक्ट्राय बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) में दोपहर सवा तीन बजे शुरू हुई मीटिंग में सीजफायर पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।
विज्ञापन
बीएसएफ की ओर से पांच सदस्यीय और पाक रेंजर्स के चार सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। दोनों ओर से सीमा पर शांति बनाए रखने का वादा किया गया।
तीन नवंबर को सांबा सेक्टर में दोनों ओर के कमांडेंट/कमांडर स्तर की बैठक हुई थी, जिसमें शांतिपूर्ण माहौल के बीच किसानों को सीमांत इलाकों में काम करने का अवसर देने की रजामंदी हुई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तीन नवंबर को आर.एस.पुरा सेक्टर में ही एक फ्लैग बैठक भी आयोजित की गई थी। मौजूदा समय में दोनों देशों के किसान खरीफ फसलों की कटाई में व्यस्त हैं।
विज्ञापन