{"_id":"59de60f14f1c1bd8538b6d55","slug":"bro-officials-and-mla-know-the-progress-of-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ अधिकारियों तथा विधायक ने सड़क की प्रगति जानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ अधिकारियों तथा विधायक ने सड़क की प्रगति जानी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सड़क संगठन के उच्च अधिकारियों और विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे ने लोरन क्षेत्र से कश्मीर को जोड़ने के लिए बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में अपने वाली कठिनाईयों के बारे में भी लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
बुधवार को बीआरओ के कमांडर कर्नल वीएन सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मंडी तहसील पहुंचे। यहां विधायक तांत्रे ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी लोरन पहुंचे।
विज्ञापन
यहां से जिले को कश्मीर घाटी से जोड़ने के लिए पिछले एक वर्ष से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।
बीआरओ के अधिकारियों ने काम में लगे कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सड़क बनाने की धीमी गति पर चर्चा की। विधायक ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने को कहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद ने विधायक शाह मोहम्मद के आग्रह पर पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने के लिए लोरन तोशा मैदान से सड़क निर्माण का नींव पत्थर रखा था। इसके बाद कई प्रकार की बाधाओं के चलते अभी तक दस किलोमीटर तक का निर्माण ही हो पाया।
मुगलरोड के बाद पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाला यह दूसरा सड़क मार्ग है। इसके बन जाने से पुंछ के लोरन क्षेत्र से कश्मीर के बड़गाम जिले के तोशामैदान तक एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा। कश्मीर से जोड़ने वाला यह सबसे छोटा मार्ग बनेगा। इसमें लोरन से तोशामैदान के बीच मात्र 42 किलोमीटर की दूरी है।