फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bring head of hafiz saeed and azhar masood get ten lakhs announced by jammu west assembly movement

'आतंकी हाफिज सईद और अजहर मसूद का सिर काट कर लाओ और 10 लाख ले जाओ'

Fri, 24 Aug 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 24 Aug 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
bring head of hafiz saeed and azhar masood get ten lakhs announced by jammu west assembly movement

जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को रैली निकाली। इस मूवमेंट के अध्यक्ष सुनील डिंपल की अध्यक्षता में जानीपुर हाई कोर्ट रोड पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान डिंपल ने आतंकियों के सरगना हाफिज सैईद और अजहर मसूद के सिर काटने वालों को दस लाख का इनाम देने की बात कही। इस दौरान पत्थरबाजों के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने भारत सरकार को पाकिस्तान से साथ कोई बातचीत नहीं करने की अपील की है।

विज्ञापन


ईद पर कश्मीर में आईएसआईएस के झंडे दिखाने और पत्थरबाजी करने के विरोध में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सुनील डिंपल ने कहा कि पाकिस्तान से कोई भी वार्ता करना गलत होगा। वह आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए फंडिंग करते हैं। प्रदेश में राज्यपाल शासन के बावजूद हाल यह है कि रोज सेना और पुलिस के जवान शहीद हो रहे हैं। ऐसे में कड़ा से कड़ा रुख आतंकियों और उन्हें मदद करने वालों के खिलाफ करना चाहिए।

विज्ञापन

जानिए कौन है हाफिज सईद

अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख और मुंबई आतंकी हमले के सरगना हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कौन है ये हाफिज सईद।

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सईद भारत की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है। मुंबई की 26/11 की घटना में 166 लोग मारे गए थे। उस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था।

अमेरिकी सरकार के 'रिवाडर्स फॉर जस्टिस' कार्यक्रम की वेबसाइट पर बताया गया है कि हाफिज़ सईद प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख और चरमपंथी गुट लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। उस पर वर्ष 2008 में हुए मुंबई हमलों सहित कई आतंकवादी कार्रवाईयों का आरोप है।

अमेरिका ने दुनिया में 'आंतकवाद के लिए जिम्मेदार' लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में हाफ़िज़ सईद को दूसरे स्थान पर रखा गया है। अमेरिका ने चार बड़े चरमपंथियों पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद उन चार आतंकवादियों में से एक है जिन पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed