फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bring back our childs from kashmir

घाटी में फंसे युवाओं को वापस लाने की गुहार

Wed, 10 Sep 2014 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 10 Sep 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
bring back our childs from kashmir

कश्मीर घाटी में बाढ़ और बारिश की तबाही का असर राजोरी में देखने को मिल रहा है। राजोरी जिले की कई तहसीलों के युवक भी कश्मीर घाटी में फंसे पड़े हैं। पिछले पांच दिनों से उनके साथ कोई भी संपर्क नहीं होने से उनके परिवार वाले बहुत चिंतित हैं। हर समय उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं पीडीपी के राजोरी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार एडवोकेट चौधरी कमर के साथ दर्जनों लोगों ने राजोरी पुंछ रेंज के डीआईजी पुलिस अशोक कुमार अत्री से मुलाकात की। डीआईजी को उन्होंने बताया कि जिले की थन्नामंडी, दरहाल मंजाकोट आदि क्षेत्रों से दर्जनों युवक कश्मीर घाटी में नौकरी करते हैं या फिर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


घाटी में बाढ़ के बाद किसी भी युवक से उनके परिवार वालों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे परिवार को बहुत चिंता सता रही है। कुछ युवक तो अपने माता-पिता के इकलौते हैं। उन्होंने डीआईजी से अपील करते हुए कहा कि वह घाटी में पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर युवकों का पता लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सेना की मदद से जहाज के रास्ते युवकों को वापस लाया जाए। वहीं डीआईजी ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह जल्द ही घाटी में संपर्क कर युवकों का पता लगाने का प्रयास करेंगे। पुलिस उन्हें तालाश कर वापस लाने का हर संभव प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed