फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bridge flush in Balol at jammu

बलोल पुल बहा, बरसाती नाले ने दिखाया रौद्र रूप

Sat, 06 Sep 2014 08:30 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
bridge flush in Balol at jammu

तीस साल बाद बारिश ने फिर कहर ढाया है। कुंजवानी-बिश्नाह मार्ग पर बलोल खड्ड पर बना पुल शनिवार को तेज बहाव में बह गया। इससे बिश्नाह तहसील के दर्जनों गांव सीधे जम्मू से कट गए हैं।

विज्ञापन


गंग्याल के बरसाती नाले ने रौद्र रूप दिखाया है। नाले में आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। घरों में चार से पांच फीट तक पानी भर गया। लोगों को छतों पर पनाह लेनी पड़ी।
विज्ञापन


भारी बारिश के चलते बंधुरख के पास बलोल खड्ड पर बना पुल बहाव सह नहीं सका और बह गया। पुल के ढहने से बिश्नाह तहसील के दर्जनों गांवों के लोगों को अब लंबी दूरी तय कर बाड़ी ब्राह्मणा से होते हुए जम्मू आना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरजानी स्थित एक नाले पर बना पुल भी बाढ़ ध्वस्त हो गया। गंग्याल इलाके से होकर गुजरने वाले बरसाती नाले ने रौद्र रूप दिखाते हुए सुबह चार बजे गंग्याल के सेक्टर एक, दो, तीन, चार और शंकर कालोनी में भयंकर तबाही मचा दी।

सैकड़ों घरों में पांच फीट तक घुसा पानी, मकान क्षतिग्रस्त

bridge flush in Balol at jammu

इलाके के हालत ऐसे थे कि चोरों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। घरों में चार से पांच फीट तक पानी भरा गया। इलाके की गलियां नाले में तब्दील हो गईं। लोगों ने बचने के लिए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को साथ लेकर छतों पर पनाह ली।

मोहल्ले की हर गली में घुटनों तक पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे तक नाले में पानी ठीक चल रहा था। इसके बाद सेक्टर चार में नाले के किनारे बनी दीवार ढहने की तेज आवाज आई।

इसके बाद चंद ही मिनटों में ही पानी पूरे इलाके में चढ़ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई घरों की दीवारें गिर गईं।

दरअसल, पिछले पांच दिन से हो रही बारिश के चलते लोगों को इस बात का डर सता रहा था कि नाले में किसी भी समय बाढ़ आ सकती है। इसलिए रात को भी लोग सो नहीं रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed