{"_id":"660f1a9387d159229c01f9a7","slug":"bridge-damage-jammu-news-c-10-jam1008-334966-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शोपियां के ट्रेंज इलाके में नाले पर बना पुल टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शोपियां के ट्रेंज इलाके में नाले पर बना पुल टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने घटनास्थल पर पहुंचकर दस दिन में मरम्मत करवाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। जिले के ट्रेंज इलाके में नाले पर बना एक महत्वपूर्ण पुल दोपहर को अचानक टूट गया। पुल शोपियां के कई गांवों को पुलवामा से जोड़ता है। पुल के टूटने की सूचना मिलने पर शोपियां के डीसी फजलुल हसीब, आरएंडबी के कार्यकारी अभियंता हकीम जहांगीर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि अगले 10 दिनों के भीतर पुल की मरम्मत करवा दी जाएगी। इसके साथ ही वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से हल्के वाहनों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए अस्थायी उपाय लागू किए जाएंगे। इसके साथ ही नए पुल के निर्माण के लिए डीसी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने दिसंबर तक नया पुल तैयार करने पर जोर दिया। संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि समय पर कार्य पूरा करने के लिए अपने प्रयास तेज करें।