फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bridge construction start

Jammu News: अरनिया में पिछले 4 साल से बंद पड़े पुल का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
bridge construction start
अरनिया। सीमावर्ती गांव सई और मूलेचक गांव के बीच नाले के ऊपर पिछले चार साल से बंद पुल का काम शुरू हो गया है। दोनों तरफ रास्ता न मिलने से यह काम रुका हुआ था। इस पर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पिछले एक सप्ताह से पुल के दोनों तरफ रास्ते को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार द्वारा दोनों तरफ सीमेंट की दीवार खड़ी करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद सड़क पर तारकोल डालकर पुल के साथ जोड़ दिया जाएगा। उसके बाद पुल से यातायात शुरू कर दिया जाएगा। अगले पांच से छह महीने में पुल का निर्माण कार्य मुकम्मल हो जाएगा। इसका लगभग 15 गांव के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव के लिए गोलीबारी में यह पुल काफी महत्व रखता है। मौजूदा समय में लोगों को गोलीबारी से बचाने के लिए अरनिया या हारा पीर पुल से सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचना पड़ता है। इसके चलते लोगों का ज्यादा समय लग जाता है। कई बार समय पर वहां से न निकल पाने से लोग गोलीबारी से प्रभावित हो जाते हैं। उसी के मद्देनजर पुल की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पंचायत तल्हाड़ के पूर्व सरपंच तिलक राज ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य मुकम्मल होने से लोगों को यातायात का सीधा फायदा मिलेगा। व्यापार और अन्य कार्य में तेजी आएगी। इस मौके पर पंचायत परलाह के पूर्व पंच दर्शन कुंडल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में जाने के लिए इस पुल से महज 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। वहीं मौजूदा समय में अरनिया से होकर जाने में तकरीबन 45 मिनट खर्च हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में यह पुल लोगों की काफी मदद करेगा। सीमावर्ती लोगों के लिए गोलीबारी के दौरान पुल लाइफ लाइन का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed