फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bribe taking VLW dyed hands Arrested

रिश्वत लेते वीएलडब्ल्यू रंगे हाथों गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2017 10:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 26 Sep 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन

राजोरी जिले की थन्नामंडी तहसील के प्लांगड़ ब्लाक के वीएलडब्ल्यू अधिकारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पानी का टैंक बनाने वाले ठेकेदार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन


गांव बट्टियां के रहने वाले इरफान मिर्जा ने विजिलेंस के पास शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसे बट्टियां गांव की पंचायत में एमएलसी फंड के तहत 2.50 लाख रुपये की लागत से पानी का टैंक बनाने का काम मिला था। उसने जब यह काम पूरा कर लिया तो अपनी पेमेंट के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधा।
विज्ञापन


इस दौरान वीएलडब्ल्यू मोहम्मद फारूक और आरईडब्लयू विंग के जेई अहमद खान ने उसकी पेमेंट जारी करने के लिए कमीशन के तौर 60 हजार रुपये रिश्वत मांगी। उसने अपना काम कराने के लिए 10 हजार रुपये दे दिए। बाद में अधिकारी बचे हुए पैसों की मांग करने लगे। इसके बाद वह फिर और 10 हजार देने को राजी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित इसके बाद विजिलेंस के पास चला गया। मंगलवार को डीएसपी गिरधारी लाल की टीम ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी वीएलडब्ल्यू को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। इसके लिए बाकायदा जाल बिछाया गया।


जिसमें वह फंस गया और पकड़ा गया। विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले से जुड़े जेई से भी पूछताछ की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed