फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Brave son returns wrapped in the Tricolour Ajay bid a tearful final farewell.

तिरंगे में लौटा वीर सपूत: नम आंखों से कमांडो अजय को दी अंतिम विदाई, मां, पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 05 Sep 2026 11:13 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क अखनूर
अमर उजाला नेटवर्क अखनूर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 05 Sep 2026 11:13 AM IST
सार

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में मॉकड्रिल के दौरान बलिदान हुए पैरा कमांडो अजय कुमार भगत का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा अखनूर पहुंचा। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Brave son returns wrapped in the Tricolour Ajay bid a tearful final farewell.
बलिदानी अजय कुमार को सैन्य सम्मान के साथ विदाई देते सेना के अधिकारी, परिजन व अन्य। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में माॅकड्रिल के दाैरान बलिदान हुए पैरा स्पेशल फोर्स के कमांडो अजय कुमार भगत शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए।

विज्ञापन

तिरंगे में लिपटा वीर जवान का पार्थिव शरीर सुबह करीब 10:30 बजे हेलिकॉप्टर से अखनूर के रख मुट्ठी स्थित सैन्य क्षेत्र में पहुंचा। सैन्य अधिकारियों ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी से पैतृक गांव नई बस्ती नड स्थित आवास लाया गया।

पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। गांव की गलियां और आसपास का क्षेत्र अजय कुमार भगत अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में लोग वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए सड़क के दोनों ओर खड़े रहे। युवाओं से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों तक ने तिरंगे में लिपटे अजय को नम आंखों से सलाम किया। घर में पत्नी मनीषा भगत, मां कांता देवी और चारों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय चार बहनों के इकलौते भाई थे।

करीब चार वर्ष पहले उनका विवाह हुआ था। करीब 12 बजे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और कमांडर की मौजूदगी में वीर कमांडो को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। सैन्य सम्मान की रस्मों के बीच माहौल गमगीन रहा। अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि अजय कुमार ने देश की रक्षा और सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed