{"_id":"5ec7b5a68ebc3e90460228d2","slug":"br-sharma-appointed-chairman-of-jammu-kashmir-public-service-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के चेयरमैन बने बीआर शर्मा, बोले- पारदर्शिता के साथ होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के चेयरमैन बने बीआर शर्मा, बोले- पारदर्शिता के साथ होगा काम
Fri, 22 May 2020 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
बृजराज शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव बृजराज शर्मा को जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 93 के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की है।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीआर शर्मा का कार्यकाल उनके पद पर ज्वाइनिंग के साथ शुरू होगा। शर्मा 62 वर्ष की आयु तक आयोग के चेयरमैन पद पर बने रहेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव फारूक अहमद लोन ने वीरवार को अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह भी शर्मा की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था लेकिन कुछ ही घंटे बाद इसे वापस ले लिया गया था। साथ ही जीएडी की वेबसाइट से भी हटा दिया गया था। बाद में प्रशासन ने कहा था कि जल्द ही नए सिरे से आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
अगले सप्ताह संभालेंगे पद, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ होगा काम
कठुआ जिले के नगरी निवासी शर्मा ने बताया कि वह अगले सप्ताह जम्मू आकर पदभार संभालेंगे। फिलहाल, उन्होंने केंद्रीय सर्विस सलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का जो आदेश है, उसी के अनुरूप काम होगा। पदभार संभालने के साथ ही वह अपनी प्राथमिकताएं भी तय करेंगे। आयोग पारदर्शिता तथा समयबद्धता के साथ काम करेगा।