फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BPL and Antyodaya family to be get fifty thousand rupees for daughter marriage scheme in jammu kashmir

विवाह सहायता योजना: बीपीएल और अंत्योदय परिवार को बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

Thu, 17 Mar 2022 12:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Mar 2022 12:00 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में राज्य विवाह सहायता योजना के पुनर्गठन को प्रशासनिक परिषद की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत बीपीएल और अंत्योदय परिवार को बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
BPL and Antyodaya family to be get fifty thousand rupees for daughter marriage scheme in jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार अब अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और प्राथमिकता घरेलू राशन कार्ड धारक (पीएचएच, बीपीएल) परिवार की बेटी के विवाह में 50 हजार रुपये (सिर्फ एक बार के लिए) की वित्तीय सहायता देगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद ने राज्य विवाह सहायता योजना के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


इस योजना में अब लाभार्थी के लिए प्रारंभिक शिक्षा को भी अनिवार्य किया गया है। शिक्षा संबंधी प्रावधान को प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने मार्च 2025 तक अतिरिक्त समय सीमा निर्धारित की है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि विवाह सहायता योजना का लाभ केवल एक ही बार मिलेगा। इसके लिए कानूनी रूप से विवाह योग्य उम्र, अविवाहित होने का प्रमाण और लाडली बेटी जैसी किसी अन्य योजना का लाभ न लेने की पुष्टि जरूरी होगी।
विज्ञापन


एक महीने पहले करना होगा आवेदन
इस निर्णय से लाखों परिवार इस लाभ के हकदार होंगे। इससे पूर्व यह लाभ केवल उन्हीं लड़कियों तक सीमित था, जिनका नाम समाज कल्याण विभाग के गरीब बालिका सर्वे से तैयार की गई सूची में शामिल था। प्रदेश सरकार ने राज्य सहायता योजना का पुनर्गठन किया है। लाभार्थी को सहायता लेने के लिए कम से कम एक महीने पहले संबंधित समाज कल्याण अधिकारी के पास आवेदन करना होगा। निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होते ही सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed