फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   boy suicide Hanging himself

किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 28 Oct 2017 11:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 28 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
boy suicide Hanging himself
- फोटो : DEMO PHOTO

टाली मोड़ (जानीपुर) में शनिवार सुबह एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता अपने घर में मिला है। घर वालों की ओर से जानकारी देने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम जीएमसी में कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किशोर ने पढ़ाई के दबाव में खुदकुशी की है। हालांकि आशंका यह भी जताई जा रही है कि युवक ने ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया है। ब्लू व्हेल के सवाल पर किशोर के परिवार वालों नेे इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह टाली मोड़ इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब लोगों को पता चला कि नौवीं कक्षा के छात्र यूयूत्सू शर्मा (14) का शव फंदे से झूलता मिला है। पिता संजीव शर्मा कपड़ा व्यवसायी हैं। सुबह तकरीबन छह बजे जब यूयूत्सू को घर वाले नींद से उठाने के लिए कमरे में गए तो दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब नहीं खुला तो परिवार वालों को शक हुआ। किसी तरह दरवाजा तोड़कर जब घर वाले कमरे में दाखिल हुए तो सभी स्तब्ध रह गए। किशोर यूयूत्सू का शव पंखे से लटक रहा था। तत्काल परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जरूरी कार्रवाई की और दोपहर तक शव परिवार वालों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed