फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Both accused of air firing arrested in Akhnoor

हवाई फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Both accused of air firing arrested in Akhnoor
अखनूर/ज्यौड़ियां। गांव जामोटिया में तोड़फोड़ और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार विनोद सिंह निवासी पतन पालावाला और विपन चलोत्रा निवासी कलीठ खौड़ मंगलवार दोपहर कार में गांव जमोटिया पहुंचे और मुख्य सड़क पर वाहन ख़ड़ा कर बंदूक और पिस्टल से हवाई फायर शुरू कर दिए। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। तब से पुलिस दोनों को तलाश रही थी। दोनों के कब्जे से हथियार बरामद कर लिए गए हैं। कार को भी जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि विपिन चलोत्रा ने पंचायत कलीठ से सरपंच पद के लिये उपचुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह हार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed