फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   borders could not break friendship

सरहद भी तोड़ नहीं पाई दोस्ती का बंधन

Thu, 14 Aug 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 14 Aug 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
borders could not break friendship

सरहद भी दोस्ती के अटूट बंधन को तोड़ नहीं पाई। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तीन युद्ध भी दो दोस्त परिवारों के दिलों के बीच विभाजन रेखा खींचने में विफल रहे।

विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान जब अपनी स्वतंत्रता का जश्न इस सप्ताह मनाने जा रहे हैं तब दोस्ती की यह बेमिसाल कहानी तब ताजा हो गई जब टंडन और मुगल परिवार फिर मिले।

मुगल परिवार जब कारवां-ए-अमन बस सेवा से पहुंचा तो टंडन परिवार के सदस्यों की आंखें खुशी से छलक पड़ीं। दोनों परिवारों के बीच दोस्ती की यह कहानी देश विभाजन से पहले मुजफ्फराबाद में शुरू हुई थी।

विज्ञापन

2005 में बिछड़े दोस्त से मिलने की थी पहल

borders could not break friendship

जेएल टंडन को 1947 में विभाजन के वक्त मुजफ्फराबाद छोड़ना पड़ा था। तब वह अपने बचपन के दोस्त मेहमूद मुगल से जुदा हो गए थे।

मेहमूद और उनकी पत्नी जब पीओके से आए तो टंडन परिवार 300 किमी की दूरी तय कर उनके स्वागत के लिए जम्मू से एलओसी पर पहुंचा।

दो बिछड़े दोस्त जब मिले थे तो जुबान खामोश थी और दोनों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। टंडन ने ही 2005 में अपने बिछड़े दोस्त से मिलने की पहल की थी।

क‌िस्मत ने भी ल‌िया इम्तहान

borders could not break friendship

उन्होंने अपने पुत्र सुभाष के साथ मुजफ्फराबाद जाने के लिए परमिट ली लेकिन किस्मत तब दूसरा इम्तहान लेने का मूड बना चुकी थी।

उनके मुजफ्फराबाद पहुंचते ही भयानक भूकंप आया जिसमें एक लाख 31 हजार लोग मारे गए। मुगल परिवार के छह लोगों की जानें भी इस हादसे में चली गईं।

तब के हादसे को याद कर सुभाष बताते हैं कि वह और उनके पिता भी मलबे में दब गए थे। मलबे से निकालकर उन्हें हेलीकाप्टर से इस्लामाबाद पहुंचाया गया। तब मुगल परिवार ने ही उनकी तीमारदारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed