फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   border news

Jammu News: परगवाल में सेना की कार्रवाई पर ग्रामीणों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
border news
परगवाल। भारत की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे क्षेत्र परगवाल में ग्रामीणों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा मंडल प्रधान गौरव सिंह ने कहा कि 22 अप्रैल का दिन भारत के लिए काला दिवस के रूप में था क्योंकि इस दिन पाकिस्तानी आतंकियों ने भारत के जम्मू कश्मीर के पहलगाम इलाके में निर्दोष टूरिस्टों पर गोलीबारी कर 26 लोगों को मार दिया था। इससे पूरे देश में लोगों में आक्रोश व्याप्त था। वहीं पूरा देश भारत की प्रतिक्रिया पर नजर लगाए बैठा था कि कब भारतीय सेना इन पाकिस्तानियों को सबक सिखाएगी। पूर्व सरपंच राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि यह पहले से निश्चित था कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर पर हम गर्व करते हैं। सेना की कार्रवाई सराहनीय थी, जिससे पाकिस्तान को चारों खाने चित होना ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed