{"_id":"18fbdec763f68c3e5a7e15172b3be690","slug":"border-area-residents-under-threat-after-pak-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पार गोलियों की आवाज से सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पार गोलियों की आवाज से सहमे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया सीमा पर हलके हथियारों से गोलीबारी की आवाज सुनकर भारतीय क्षेत्र के सीमावर्ती ग्रामीणों के कान खड़े हो गए हैं। क्षेत्र के लोग पहले से ही दहशत में हैं, इसलिए गोलीबारी की आवाजों ने और परेशान कर दिया। शनिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी क्षेत्र में गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी थीं। ग्रामीणों को आशंका हुई कि कहीं पाकिस्तान ने फिर से गोलाबारी तो शुरू नहीं कर दी है।
विज्ञापन
ऐसे में ग्रामीणों ने सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। दरअसल, पाकिस्तानी सीमा में बनाए गए शार्ट रेंज पर रेंजर हलके हथियारों से फायर (चांद मारी) कर रहे थे। ये आवाजें इसी की आ रही थीं। पाकिस्तानी क्षेत्र में शार्ट रेंज सीमा से कुछ ही दूरी पर है। इसीलिए वहां फायरिंग की आवाज भारतीय क्षेत्र में साफ सुनाई देती है। इसके बावजूद अरनिया सेक्टर के ग्रामीण सचेत हो गए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तान के सौदावाली गांव में बाबा चमलियाल की मजार पर 18 जून से मेला लगा हुआ है। यह 25 जून तक चलेगा। बड़ी बात यह है कि यह मेला सीमा से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर लगा है। भारतीय क्षेत्र में सीमा के पास खड़े होकर वहां की हलचल आसानी से देखी जा सकती है। दूरबीन से मेले का पूरा नजारा साफ दिखाई देता है।
विज्ञापन
ऐसे में भारतीय क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मेले के चलते अरनिया सेक्टर में फिलहाल तो पाकिस्तान सीज फायर का उल्लंघन नहीं ही करेगा। बता दें कि चमलियाल मेले को लेकर पाक रेंजर और बीएसएफ के बे अधिकारियों के बीच 14 जून को तकरीबन एक घंटे तक बैठक चली थी। इसमें सौदावाली गांव में मजार पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सहमति बनी थी।