{"_id":"5bab9388867a55013d11ae00","slug":"bollywood-actress-gul-panag-tweeted-while-standing-in-a-que-for-hours-at-srinagar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.30 घंटे लाइन में खड़ी रही यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, क्योंकि इस एयरपोर्ट पर कोई नहीं होता वीआईपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.30 घंटे लाइन में खड़ी रही यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, क्योंकि इस एयरपोर्ट पर कोई नहीं होता वीआईपी
प्रांजल दीक्षित, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 26 Sep 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
Gul Panag
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर एअरपोर्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग बुधवार को मौजूद थी। उन्होंने एअरपोर्ट कॉम्प्लेक्स के अन्दर जाने के लिए लगी लंबी लाइन को देखते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि श्रीनगर से फ्लाइट पकड़ने के लिए करीब ढाई घंटे पहले आपको चेकइन करना पड़ेगा वरना आपकी फ्लाइट मिस हो सकती है।
गुल पनाग ने लिखा कि बहुत पहले उनकी फ्लाइट मिस होते होते बची थी। अगर आप कम से कम 2 घंटे पहले नहीं आते हो और वीआईपी नहीं हो तो फ्लाइट छूटनी तो पक्की है। उन्होंने श्रीनगर एयरपोर्ट की टाइट सिक्यूरिटी पर तंज भी कसा और लोगों को एअरपोर्ट जल्दी आने कि सलाह भी दी।
सूत्रों कि माने तो वह श्रीनगर में शूट के लिए आई थीं। उनके साथ मनोज बाजपायी को भी ट्रेवल करना था। इस बात का ज़िक्र उन्होंने अपने ट्वीट के रिप्लाई में लिखते हुए कहा कि मनोज एयरपोर्ट जल्दी पहुंचना।
विज्ञापन
उधर एयरपोर्ट अथॉरिटी कि माने तो एक घंटे का वक्त तो फ्लाइट उड़ने से पहले लगता ही है। मगर श्रीनगर में आतंकी हमले कि आशंका को देखते हुए चेकिंग प्रक्रिया में वक्त लगता है। हर यात्री को एक घंटे पहले एयरपोर्ट में रिपोर्ट करने का निर्देश उनके टिकेट में ही लिखा रहता है।

Hurry @BajpayeeManoj !!!!!
— Gul Panag (@GulPanag) September 26, 2018