{"_id":"af68d584b288edc5451798306511521b","slug":"bodybuilding-show-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के बॉडी बिल्डर्स ने दिखाए मसल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के बॉडी बिल्डर्स ने दिखाए मसल्स
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएंडके बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आगामी चार अप्रैल को जनरल जोरावर सिंह सभागार विश्वविद्यालय जम्मू में करवाई जा रही मिस्टर और मास्टर जेएंडके बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए बुधवार को इंटरनेशनल जिम रिहाड़ी कालोनी में बॉडी बिल्डरों के भारतौल किए गए।
विज्ञापन
इस दौरान बॉडी बिल्डरों ने मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन किया। भारतौल के लिए राज्य के कई हिस्सों से 150 बॉडी बिल्डर पहुंचे हुए थे। इस बीच एसोसिएशन की बैठक में चैंपियनशिप की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भारतौल के दौरान बॉडी बिल्डरों ने फिटनेस का नमूना पेश किया।
विज्ञापन
उन्होंने दिखाया कि युवा बॉडी बिल्डिंग को अपनाकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बन सकते हैं। एसोसिएशन के महासचिव राजेश दत्ता ने बताया कि निर्धारित तिथि को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में कार्यकारी प्रधान अरुण कुमार शर्मा, महेश शर्मा, नंद किशोर गुप्ता, बीएस तीर्थी, सुनील मेहता, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।