फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   body of terrorist was buried on bypass road

बाईपास रोड पर मारे गए आतंकी का शव दफनाया गया

Fri, 07 Aug 2015 09:24 PM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
body of terrorist was buried on bypass road

चिनैनी के नरसू नाले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी मोमिन के शव को बीती रात उधमपुर के बाईपास रोड पर किसी अज्ञात स्थान पर दफना दिया गया। शव को चिनैनी में दफनाए जाने के विरोध के बाद पुलिस ने उधमपुर से जिखैनी-फ्लाटा हाईवे के बीच अज्ञात स्थान पर उसे सुपुर्दे खाक कर दिया।

विज्ञापन


आतंकी हमले की जांच के लिए पुलिस ने भी पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (सिट) का गठन किया है। हालांकि, इस मामले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी है।
विज्ञापन


एनआईए की टीम ने जांच शुरू भी कर दी है। चिनैनी थाने में बीएसएफ की रिपोर्ट पर बुधवार रात को ही एफआईआर (60/2015) में देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए की जांच के अलावा सिट ने आरपीसी की धारा 120, 120बी,  302,  7/25 आर्म्स एक्ट, 15/16 एक्ट (गैर कानूनी गतिविधियों) के तहत मामला दर्ज किया है।

जबकि देश विरोधी गतिविधियां, साजिश रचने और आंतरिक सुरक्षा पर हमला करने की धाराएं 121, 121 ए को भी जिला मजिस्ट्रेट ने अभियोग के दौरान शामिल करने के आदेश दिए हैं। इन धाराओं को भी दर्ज कर लिया है।

आतंकी स्लीपर सैल मौजूद हैं

body of terrorist was buried on bypass road

आतंकी नरसू नाले तक कैसे पहुंचे और क्षेत्र में किस जगह पर आतंकी स्लीपर सैल मौजूद हैं। इस पूरे मामले में सिट जांच करेगी। सिट क्षेत्र के कुछ लोगों से भी पूछताछ कर रही है और रात को आतंकियों के ठहरने के ठिकाने की छानबीन कर रही है।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के राजेंद्रा ने बताया कि टीम में उधमपुर के एएसपी मोहन लाल कैथ, एसडीपीओ चिनैनी विनोद कुमार, एसएचओ महेश शर्मा, सब इंस्पेक्टर सोहन लाल और एक हवलदार शामिल हैं।

फिलहाल टीम ने बसंतगढ़ में हुए आतंकी हमले के कारण अपनी जांच में तेजी नहीं लाई है। अगले कुछ दिनों में नरसू नाले के करीब रहने वाले कुछ और लोगों से भी पूछताछ होगी।

डीजीपी ने बताया कि आतंकी कासिम दावा कर रहा है कि वह ट्रक में सवार होकर कुलगाम से उधमपुर तक पहुंचा। इसलिए पुलिस ट्रक चालकों से भी पूछताछ कर रही है। इन ट्रक चालकों से फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed