{"_id":"6a8dffb4d1ea774f1d0403c6","slug":"body-of-an-unidentified-person-found-in-ranveer-canal-samba-news-c-312-1-sjam1007-104029-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रणवीर नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रणवीर नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
विज्ञापन
पहचान कराने के लिए पुलिस जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। रणवीर नहर में स्थित गांव खवास्का के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सतबारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए। मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को जम्मू मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।बताया जा रहा है कि गांव खवास्का से बच्चे स्कूल जा रहे थे। उन्होंने नहर में पानी कम होने पर देखा तो एक व्यक्ति रेहड़ी पर सामान लेकर जा रहा था उसे जानकारी देने पर वहां ग्रामीणों को जानकारी देने पर सतबारी पुलिस थाने सूचित करने पर पुलिस ने शव को नहर से निकाला। शव खराब हो चुका था जिसकी कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले जम्मू मेडिकल कॉलेज पहचान के लिए भेजा। शव मिलने पर सतबारी पुलिस मामला दर्ज कर इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।