{"_id":"6834b7aaa72f8bd811073f04","slug":"bodies-of-missing-boy-and-girl-recovered-in-kashmir-srinagar-news-c-264-1-sr11002-100777-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर में लापता किशोर व बच्ची का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर में लापता किशोर व बच्ची का शव बरामद
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर के दो अलग-अलग हिस्सों से सोमवार को लापता एक किशोर व एक बच्ची का शव बरामद किया गया है।
श्रीनगर में तीन दिन पहले लापता हुए 13 वर्षीय किशोर का शव नूरबाग इलाके में झेलम नदी से बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान इनायत अहमद गनी उर्फ अनीस निवासी पलापोरा, गोरीपोरा के रूप में हुई है। वह 22 मई से लापता था। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय बचाव दल उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को चोचेन फकीर, ताकनवारीपोरा नूरबाग के पास रेत खोदने वालों को उसका शव मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
वहीं, एक अन्य घटना में दक्षिण कश्मीर के शोपिया जिले में कुमदल्लन गांव की दो वर्षीय बच्ची आयात जान का शव मिला है। वह सोमवार सुबह लापता हुई थी और इसके कुछ ही घंटों बाद घर से कुछ दूर स्थित एक नाले के पास वह मृत पाई गई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और मौत के कारणों का पता लगा रही है।
चार दिन बाद मिला वन रक्षक का शव
गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल में परीबल के पास सिंध नाले में चार दिन पहले वन रक्षक डूब गया था। सोमवार को उसका शव बरामद किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, वन रक्षक शमीम अहमद मीर (44) ड्यूटी के दौरान परीबल वन प्रभाग के कंपार्टमेंट नंबर एक के पास नदी में डूब गए थे, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस, मार्कोस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तलाशी अभियान चलाया। सोमवार को गुंड्रोशन इलाके से शव बरामद हुआ। संवाद