{"_id":"909a10334fda84b1fde6d91f54bfc951","slug":"bodies-election-may-be-in-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अप्रैल में हो सकते हैं निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अप्रैल में हो सकते हैं निकाय चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में निकाय चुनाव अब अप्रैल महीने में कराए जाने के आसार हैं। इसके लिए चुनाव कार्यालय ने प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने इस बाबत राज्य के मुख्य सचिव तथा अन्य संबधित विभागों के सचिवों के साथ बैठक कर तैयारियों के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम तथा शहरी विकास मंत्री के साथ मुलाकात कर भी उन्हें अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। माना यह जा रहा है कि यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों की हुई बैठक में सीईओ ने मार्च महीने में चुनाव कराने की तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि उनकी तैयारी इस कदर है कि वे चुनाव के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
बैठक में यह आम राय बनी कि मार्च महीने में चुनाव कराने से योजनागत खर्च में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। इसके मद्देनजर चुनाव अप्रैल के महीने में कराया जाना उचित होगा। यह भी तय किया गया कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के लौटने के बाद कैबिनेट की बैठक में चुनाव का प्रस्ताव रखा जाएगा।
इसके अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित कर ली जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव बीआर शर्मा के अलावा शहरी विकास विभाग के सचिव विपुल पाठक, ग्रामीण विकास विभाग, विधि, वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव तथा एनआईसी के प्रतिनिधि थे।