{"_id":"b9223386d9ce29c493333a652a9fc058","slug":"boat-overturns-death-of-grandmother-with-two-granddaughters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव पलटने से दो पोतियों के साथ दादी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव पलटने से दो पोतियों के साथ दादी की मौत
राजेश चंद्र/अमर उजाला, किश्तवाड़
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचाव कार्य के दौरान घाटी के राजबाग में एक नाव पलट जाने से रविवार को दो पोतियों के साथ दादी की मौत हो गई। जबकि एक दंपति और बच्चे को मुश्किल से बचाया गया। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। यह परिवार किश्तवाड़ का रहने वाला है। अपनी जान बचने के बाद आसिफ ने फोन पर घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी।
विज्ञापन
हालांकि अब उससे बातचीत नहीं हो पा रही है। इससे यहां उसके रिश्तेदारों की चिंता बढ़ गई है। चना के मुताबिक राजबाग इलाके में बाढ़ में फंसे आसिफ, उसकी पत्नी, दो बेटियां, एक बेटा और उसकी मां हाजरा बेगम को नाव से निकाला जा रहा था। लेकिन दुर्भाग्य से मौत ने एक बार फिर नाव पर झपट्टा मार दिया। नाव पलट गई, जिससे आसिफ की मां और दो बेटियां की मौत पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
आसिफ, उसकी पत्नी और एक बच्चे को सेना ने बचा लिया। नाव में कुछ और लोग भी सवार थे। घटना के बाद यह जानकारी आसिफ ने खुद किश्तवाड़ में अपने रिश्तेदारों को दी। उसी ने बताया था कि यहां बड़ी संख्या में किश्तवाड़ के लोग फंसे हुए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही यहां शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
सभी अपने सगे-संबंधियों का हाल-चाल जानने के प्रयास में हैं, लेकिन किसी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे चिंता और बढ़ी हुई है। बताया जा रहा है कि सेना ने बचाव अभियान के तहत ही आसिफ के परिवार को घर से निकाला था। फेसबुक पर बचाव की अपील किश्तवाड़ से करीब दो-तीन दर्जन लोग अभी भी लाल चौक, राजबाग और अन्य कई जगहों में फंसे हैं जो बचाव के लिए तरस रहे हैं।
सुबह ही फेसबुक पर किसी कश्मीरी युवक ने बचाव के लिए अपील करते हुए बताया कि राजेंद्र नामक व्यक्ति तुलसी बाग स्थित एक होटल पर फंसा हुआ है। वह किश्तवाड़ का रहने वाला है। कई और लोग भी वहीं फंसे हुए हैं, जिनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। यहां उनके घरवाले व रिश्तेदार परेशान हैं। किश्तवाड़ में एयरटेल और बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा बाधित है। इससे मुसीबत और बढ़ गई है।