{"_id":"3f0baecd0e1553c999cf28e086ee26b9","slug":"blood-donation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान के महत्व पर रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान के महत्व पर रखे विचार
ब्यूरो, अमर उजाला, सांबा
Updated Thu, 02 Oct 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
सरकारी डिग्री कालेज में रेड क्रास सोसाइटी की ओर से रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करने को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेड क्रास जिला सचिव व सोशल वेलफेयर अधिकारी फरीद अहमद कोहली द्वारा जिला रेड क्रास सांबा चेयरमैन के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीसी मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
छात्र-छात्रों ने रक्तदान के महत्व के प्रति अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कई बार मरीज को समय पर रक्त नहीं मिलने से उसकी मौत हो जाती है। वहीं रेड क्रास जिला सचिव व सोशल वेलफेयर अधिकारी फरीद अहमद कोहली ने कहा कि जल्द सांबा में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। प्रतियोगिता में अल्का प्रथम, रूही द्वितीय और सिमरनजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन