फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   blood donation camp by amarujala

आज अमर उजाला और रेडक्रास के साथ करें रक्तदान

Wed, 01 Oct 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 01 Oct 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp by amarujala

शहर के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में खून की जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से ‘अमर उजाला फाउंडेशन’, रेडक्त्रसस सोसाइटी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग जीएमसी और जेके एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से (स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस एक अक्तूबर) रेडक्रास सराय महेशपुरा चौक बख्शीनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इस शिविर में इच्छुक रक्तदाता रक्तदान करके मानव सेवा में अहम योगदान दे सकते हैं। जागरूकता के अभाव में रक्तदाताओं की संख्या नहीं बढ़ पाई है। आज भी लोग कई भ्रम में खून देने से परहेज कर रहे हैं। अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को खून के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इसका बड़ा कारण रक्तदाताओं की कमी से अस्पतालों में पर्याप्त खून की उपलब्धता न होना है। खासकर नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले मरीजों की जान राम भरोसे ही रहती है। इसी कमी को दूर करने के लिए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने बीड़ा उठाया है। ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग, जीएमसी जम्मू के एचओडी प्रो. विजय साहनी ने बताया कि रक्तदान से रक्तदाता को जांच में कई शारीरिक बीमारियों का भी पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed