{"_id":"63f680c0e00c19be720cba77","slug":"block-diwas-in-samba-samba-news-c-10-1-53337-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा अब्दुनाथ को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा अब्दुनाथ को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत माननू में आयोजित ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में उठाई समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के नड ब्लॉक की पंचायत माननू में ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें उपायुक्त अनुराधा गुप्ता मुख्य अतिथि थीं। मौके पर स्थानीय सरपंच सुनील चौधरी ने समस्याओं को उजागर किया। इससे पहले उपायुक्त ने कम्युनिटी हॉल की मरम्मत पूरी होने पर उद्घाटन किया।
सरपंच ने बाबा अब्दुनाथ को पर्यटन मानचित्र पर लाने की मांग की। कहा कि वहां पार्क सहित अन्य विकास करवाए जाएं। उन्होंने सांबा से मानसर जाने वाले मार्ग पर बलोड़ पुल पर गड्ढों की मरम्म्त की मांग रखी। साथ ही बलोड से गोवालचोरा तक सड़क के किनारे कहीं भी नाली नहीं है। उन्होंने नाली बनाने की मांग उठाई। बलोड़ गांव में एटीएम, क्षेत्र में पटवारी की भी मांग की गई। इस समय हलके में जो पटवारी है, उसके पास दो पटवार हलके हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सरपंच मुख्तियार सिंह ने देवक नदी में कूड़ा फेंकने पर विरोध जताया। सरपंच रमेश सिंह ने पंचायत में मार्ग बनवाने कि मांग की। सरपंच सुरिंद्र सिंह ने क्षेत्र में पटवार खाना खोलने को कहा। उपायुक्त ने सरपंचों व लोगों की समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया। ब्लॉक दिवस में एडीसी राकेश दुबे, एसीआर मनु हंस, एसीडी सिद्धार्थ दिमन, जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी दीप कुमार, आदि मौजूद थे।