फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   block day

ब्लॉक दिवस में प्रशासन के पास नहीं हैं विशेष इंतजाम

विज्ञापन
block day
बाड़ी ब्राह्मण। ब्लॉक दिवस को लेकर बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों ने एतराज जताया है। उनका कहना है कि प्रशासन की तरफ से इसको लेकर खानापूर्ति की जाती है। ब्लॉक दिवस में उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। न ही उन पर कोई कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि एक माह से प्रशासन की तरफ से उन्हें अवगत नहीं किया गया है। शुरुआत में पूरे प्रोटोकॉल के साथ बीडीओ दफ्तर से सूचना दी जाती थी, जिससे लोग और पंचायत प्रतिनिधि पहुंच जाते थे, लेकिन एक माह से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक दिवस की लोकेशन बदलकर विजयपुर रख दी गई है। ऐसे में बाड़ी ब्राह्मणा के दूरदराज के लोग कैसे पहुंच पाएंगे। तहसील प्रशासन ब्लॉक दिवस को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि मीडिया के जरिये उन्हें पता चल रहा है कि बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक दिवस की लोकेशन विजयपुर कर दी गई है। तहसील प्रशासन द्वारा उन्हें नहीं बताया गया। इसको प्रशासन अपने हिसाब से चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ब्लॉक दिवस की लोकेशन बदलने को लेकर किसी तरफ से नहीं बताया गया है। जो गलत है।
-तरसेम सिंह, सरपंच, अपर कार्थोली
---------
विजयपुर ब्लॉक दिवस में शिरकत करना हमारे लिए संभव नहीं है। दो गाड़ियां बदलकर विजयपुर पहुंचना पड़ेगा।
-बीना जमवाल, सरपंच, अपर वीरपुर पंचायत
---------
ब्लॉक दिवस की लोकेशन बदलकर विजयपुर कर दी गई है, इसके बारे में पता तक है। इससे ज्यादा मजाक हमारे साथ और क्या हो सकता है।
-शेर मोहम्मद, सरपंच, राजपुर कोलर पंचायत
-----
दो माह से ब्लॉक दिवस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। बुजुर्ग होने के कारण विजयपुर पहुंच पाना संभव नहीं है।
-बलवंत सिंह मन्हास, सरपंच, पंचायत समेलपुर
---------
उपायुक्त की तरफ से ब्लॉक दिवस की लोकेशन बदली गई है। कुछ अन्य ब्लाकों की भी लोकेशन बदली गई है। यह आदेश तत्काल लागू किया गया है। इसलिए पंचायत प्रतिनिधियों को जल्दबाजी में अवगत नहीं कराया जा सका है। अगले बुधवार से सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना भेजी जाएगी।
-कपिल देओल, बीडीओ, बाड़ी ब्राह्मणा
लोगाें की समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान
पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांगे जवाब
संवाद न्यू एजेंसी
घगवाल। कस्बे में ब्लॉक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम रामकेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार सरकार की ओर से प्रत्येक बुधवार को ब्लॉक दिवस इसलिए रखे गए कि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। ऐसे कार्यक्रम केवल खानापूर्ति के लिए रह गए हैं।

क्योंकि लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आम लोग भी ऐसे कार्यक्रम से किनारा करते जा रहे है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएमजीएसवाई, श्रम विभाग, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, राजस्व विकास, बिजली निगम, जलशक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लोगों की समस्या सुनने पहुंचे हैं, लेकिन कुछ विभाग तो ब्लॉक दिवस में पहुंचते ही नहीं हैं। फिर भी जो विभाग पहुंचते हैं उन पर भी उनका असर ही नहीं दिखता है। हर ब्लॉक दिवस पर वही समस्याएं लोगों द्वारा बताई जाती हैं फिर इस ब्लॉक दिवस का प्रशासन खाली ब्लॉक दिवस का दिखावा करता है। आज तक जमीनी स्तर पर कोई भी समस्या हल नहीं हो पाई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि लोगों को सड़क, बिजली-पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर डीडीसी सुरेश कुमार फल्ली, बीडीसी विजय टैगोत्रा व सरपंच पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed