फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   block day

फंड की कमी से सामुदायिक केंद्र का काम रुका

विज्ञापन
block day
ब्लॉक दिवस में भाग लेती जिला उपायुक्त अनुराधा गुप्ता
बाड़ी ब्राह्मणा। अपर कार्थोली पंचायत घर में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त अनुराधा गुप्ता मौजूद रहीं। पंचायत के नुमाइंदों ने उनके समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को उजागर। सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क ने कहा कि उनके क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र का काम रुका है। उसे फंड जारी करके काम का समापन किया जाए, जिससे उस इमारत को लोगों के इस्तेमाल में लाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी पंचायत में जल शक्ति विभाग का ट्रांसफार्मर लगा है। शरारती तत्व उसे रोज डिफ्यूज कर देते हैं, जिससे पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाती है। उपायुक्त ने तत्काल जल शक्ति विभाग के अधिकारी को मामला दर्ज कराने के लिए कहा। पानी और बिजली की किल्लत को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इन मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित नहीं रहने चाहिए। प्राथमिकता से बिजली और पानी की आपूर्ति हर क्षेत्र में सुचारु रखी जाए। उपायुक्त ने हर विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि छोटे-मोटे कामों के लिए लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। शिकायत आते ही उसे तत्काल हल करना चाहिए। ब्लॉक दिवस में एक्सप्रेसवे अंतर्गत जिन लोगों की जमीन आ रही है उन्हें चेक बनाकर राशि मुहैया कर दी गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम विनय शर्मा, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह, विकास खंड अधिकारी कपिल देओल, बीडीसी चेयरपर्सन रजनी देवी, बीडीसी सदस्य सुरैया बेगम, सरपंच तरसेम सिंह और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस पर बिजली पानी के मुद्दों को उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
घगवाल। कस्बे में ब्लॉक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जन प्रतिनिधियों व लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। पंच रमण शर्मा ने पानी की समस्या को उजागर किया। कहा कि कई-कई दिनों बाद पानी की आपूर्ति होती है।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई अमल नहीं होता। वहीं बिजली की कटौती से आम लोग परेशान हैं। कस्बे में गंदे पानी की कोई निकासी नहीं है। बाजारों में गंदा पानी फैला रहता है, जिससे लोगों को आने जाने की परेशानी बनी रहती है। नोनाथ के सरपंच अपर्ण पगोंत्रा के अनुसार जल शक्ति विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। ऐसे में समस्या का समाधान कैसे निकलेगा। स्थानीय निवासी नेहरू राम ने कहा कि उनके क्षेत्र में ट्यूबवेल तो लगाया गया है, लेकिन उसे चालू नहीं किया गया है।

एसडीएम रमकेश शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष विजय टंगोत्रा, बीडीओ किरण दीप कौर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed