फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Block day became just a formality

सिर्फ औपचारिकता बन गया ब्लाक दिवस

विज्ञापन
Block day became just a formality
तहसीलदार गगन दीप कुमार लोगों को डोमिसाइल प्रमाण पत्र देते हुए। संवाद - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। सरकार जनता की समस्याओं को हल करवाने के लिए हर बुधवार को ब्लाक दिवस का आयोजन करवाती है। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से यह दिवस सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है।
विज्ञापन

बुधवार को मीरां साहिब ब्लाक में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे फरियादी नाराज होकर वापस चले गए। ब्लाक दिवस कार्यक्रम में हर विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य होती है लेकिन कई अधिकारी इस बैठक में नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसा न होने से लोगों को ब्लाक दिवस का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। मौके पर बिश्नाह जोनल के शिक्षा अधिकारी को पहुंचना था लेकिन उन्होंने दूसरे अफसर को भेज दिया। दूसरे विभागों के भी कई अधिकारी उपस्थित नहीं थे। कुछ ऐसे अधिकारी पहुंचे जिनके पास समस्याओं के समाधान का अधिकार ही नहीं था। गांव छिया चक्क से आई रतनो देवी ने बताया कि बेटी के नाम राशनकार्ड पर गलत दर्ज हो गया है। जिसे ठीक करवाने के लिए वह यहां पहुंची हैं। संबंधित अधिकारी के बैठक में नहीं होने के कारण वह वापस जा रही हैं। शाम लाल ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी स्टाल पर नहीं मिलते। इसके बाद भी काम के लिए कार्यालय बुलाया जाता है। शाम लाल ने बताया कि काम नहीं होने पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन

गांव चक्क मोहम्दयार के सावर विनय और रौशन लाल ने बताया कि बीते सितंबर में जॉब कार्ड बनाए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन अभी तक कार्ड नहीं मिल पाया। शिविर में पहुंचीं सहायक श्रम आयुक्त दिव्या नंदा ने बताया कि लोगों ने आवेदन करते समय गलतियां की हैं। इससे उनके कार्ड नहीं बन पाए। आरएस पुरा तहसीलदार गनदीप कुमार ने बताया कि शिविर में अधिकतर लोग डोमिसाइल प्रमाणपत्र के लिए पहुंच रहे हैं। मौके पर उन्हें मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा, सिर्फ आश्वासन ही मिलता है
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारी आश्वासन देकर चले जाते हैं। समस्या का समाधान नहीं हो पाता। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में समस्याओं का समाधान नहीं होने से यह दिवस सिर्फ औपचारिकता बन गया है। चेयरमैन किसान सेल केपी सिंह ने बताया की गांव गडरावां, टांडा सहित अन्य पंचायतों की सैकड़ों एकड़ भूमि सेना के आधीन है। चार सालों से इसका मुआवजा नहीं मिल पाया है। इस बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को बताया जा चुका है। ग्रामीण रामपाल ने सड़कों की खस्ताहालत, कंडी क्षेत्र में पानी की किल्लत सहित अन्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed