फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   blast news

Jammu News: सांबा में पूर्व सरपंच घर के बाहर धमाका

विज्ञापन
blast news
कोई हताहत नहीं, पास दो घरों और जेसीबी के शीशे टूटे
विज्ञापन




एनआईए और एनएसजी की टीमें ने घटनास्थल की जांचकी



खोजी कुत्तों को भी उतारा गया, एफएसएल टीम ने सैंपल लिए



संवाद न्यूज एजेंसी



सांबा। जिले के घगवाल में रविवार की आधी रात पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के घर के बाहर धमाके से पूरा क्षेत्र दहल गया। धमाके में लोहे का भारी गेट एक हिस्सा गिर गया और पास दो घरों की खिड़कियों और एक जेसीबी के शीशे टूट गए। एनआईए और एनएसजी की टीमों ने घटनास्थल की जांच की और सैंपल लिए। खोजी कुत्तों से भी जांच की गई। पुलिस ने घगवाल थाने में एफआईआर दर्ज कर की है। पूर्व सरपंच समेत कुछ लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली गई है किंतु किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। देर रात तक धमाके की वजह पता नहीं चली थी। हालांकि, पुलिस ने बम या किसी विस्फोटक पदार्थ के छर्रे और अन्य टुकड़े बरामद किए हैं।



घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 12 किलोमीटर दूर घगवाल के हरसाथ गांव की है। जयराम के अनुसार धमाका रात करीब 1:10 बजे हुआ। धमाका इतना तेज था कि घर के सभी लोग नींद में ही चाैंक उठे। कमरे से बाहर निकले तो देखा कि मुख्य गेट और चारदीवार का एक हिस्सा गिरा पड़ा है। इतनी देर में आसपास के लोग भी बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि 100 मीटर की दूर पर अंजू देवी के तीन मंजिला और रामपाल के घर की खिड़कियों के कांच भी टूटे हैं। घटना की सूचना उन्होंने रात में ही पुलिस को दी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया।
विज्ञापन




सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे आईजी पुलिस भीम सेन टूटी, डीआईजी शिव कुमार, सांबा के एसएसपी वरिंदर सिंह मन्हास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। इसी बीच, एनआईए के अधिकारी और एनएसजी कमांडो खोजी कुत्तों के साथ पहुंच गए। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। एफएसएल के साथ दोनों टीमों ने घटनास्थल से सैंपल एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नही लग पाया है कि विस्फोट में किस का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोग डरे हुए



जय राम ने कहा, हमने पहले कभी इतना जोरदार धमाका नहीं सुना था। इससे पूरा गांव हिल गया और हमारे घर और आसपास के घरों के शीशे टूट गए। उन्होंने इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह इलाका सीमा के करीब है इसलिए लोग डरे हुए हैं।


इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।





----

कोट



सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस कारण से हुआ लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही घटना के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी भी बढ़ा दी गई है। - वरिंदर सिंह मन्हास, एसएसपी, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed