फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   blast in jammu kashmir highway, three brothers died

जम्मू कश्मीर हाइवे पर विस्फोट, तीन सगे भाईयों ने गंवाई जान

Wed, 23 Dec 2015 10:58 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
blast in jammu kashmir highway, three brothers died

जम्मू-श्रीनगर हाईवे के पास बिरमा नाले से एक किलोमीटर दूर बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब जोरदार विस्फोट हुआ। इसकी चपेट में आने से तीन सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


विस्फोट मोर्टार शेल में बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में सेना और पुलिस की बम निरोधक यूनिट जांच कर रही है। शेल कहां से यहां पहुंचा, इसे लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कबाड़ इकट्ठा करने गए बच्चों में से किसी ने उक्त शेल को पत्थर पर मारा, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान उक्त स्थान पर विशालकाय पत्थर भी टूट गया जिसकी चपेट में तीन सगे भाई आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महेश (15), दीपू (10) और सोनू (7) की पहचान इनकी मां ने कपड़ों से की है। मृतक के पिता भोलानाथ (मूल निवासी रामबन) बिरमा नाले के पास क्रशर में दिहाड़ीदार है।

बताया जाता है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां कई साल पहले फायरिंग रेंज थी। यह कयास लगाया जा रहा है कि बारिश के  पानी से नाले में दबा शेल बाहर निकल आया होगा। डीआईजी सुरेंद्र गुप्ता के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे के करीब विस्फोट की सूचना मिली।

सुनसान जगह पर हुआ विस्फोट

blast in jammu kashmir highway, three brothers died

इसके बाद पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उत्तरी कमान के मुख्यालय क्षेत्र में हुए धमाके के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। शेल कहां से आया है।

इसे लेकर भी सेना के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने मामले में आतंकियों का हाथ होने से इंकार करते हुए कहा कि विस्फोट सुनसान जगह पर हुआ है। पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है।

एसएसपी सुलेमान चौधरी के अनुसार दो भाईयों के मरने की पहले ही पुष्टि हो गई थी, जबकि तीसरे के शरीर के अंग भी प्राप्त हुए हैं। सुबह तीनों भाई नाले के नजदीक से ही लकड़ी जमा कर घर छोड़ आए थे।

उसके बाद दोबारा वह मां को बताकर एक साथ घर से निकले थे। गौरतलब है कि क्रशर में काम करने वालों की क्षेत्र में एक बस्ती बसी है। इसमें कई लोग कबाड़ भी जमा करते हैं।

शेल में से कुछ निकालने के प्रयास में हादसा हुआ होगा। उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार सैन्य शिविरों को अलर्ट कर दिया गया है। जिंदा शेल कहां से आया, इसकी भी जांच की जा रही है। सेना की टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया है।

उधमपुर में विस्फोट में तीन सगे भाइयों की मौत पर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तथा नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने डीसी को घटना की जांच करने तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed