{"_id":"5c1d1b29bdec2256a2237648","slug":"blast-at-gangster-murder-accused-house-in-gangyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर की हत्या के आरोपियों के घर आधी रात लगी आग, एक के बाद एक हुए 11 धमाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर की हत्या के आरोपियों के घर आधी रात लगी आग, एक के बाद एक हुए 11 धमाके
Fri, 21 Dec 2018 10:26 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड हमले में क्षतिग्रस्त घर का जायजा लेते हुए अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंग्याल क्षेत्र में एक मकान में वीरवार की आधी रात को किसी ने आग लगा दी। यह मकान एक गैंगस्टर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार ऑटो चालक का है। सूत्रों की मानें तो मकान जलाने के लिए किसी ने पेट्रोल बम और ग्रेनेड फेंके, लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है। पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सुनने में यह भी आ रहा है कि गैंगस्टर की गैंग के कुछ लोगों ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
यह मकान अजय गुप्ता का है, जो अपने परिवार के साथ इस समय एक हत्या के आरोप में हवालात में बंद हैं। दो महीने पहले बेलीचराना के रहने वाले सन्नी चाढ़क की हत्या के मामले में अजय गुप्ता अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जेल में हैं। सुनने में आ रहा है कि मकान में आग लगने से पहले और मकान में आग लगने के बाद कुल 11 जोरदार धमाके हुए। यह धमाके किस चीज के थे? फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 12:30 बजे कुछ लोगों ने मकान को जलते हुए देख पुलिस को सूचित किया। आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझती, तब तक घर पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। अजय गुप्ता पेशे से ऑटो चालक था।
विज्ञापन
धमाकों से बिखर गया सामान, फैली दहशत
मकान अभी पूरी तरह से पक्का नहीं था। कुछ दीवारों पर पलस्तर था और कुछ पर नहीं। दो महीने से मकान बंद पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि आग लगने के बाद इसकी दीवारें फट गईं, जिसकी वजह से धमाका हुआ है। धमाका होने के बाद घर के भीतर पड़ा सामान आसपास बिखर गया। यहां तक कि बाहर पड़े गैस सिलेंडर भी इसकी वजह से फट गए। धमाका होने की वजह से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर आग गए।
एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत
शुक्रवार की सुबह एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच के जरूरी सबूत जमा किए। घर से करीब छह जगहों की राख उठाई गई। इसके अलावा आसपास के कुछ स्थानों से भी जांच के जरूरी नमूने उठाए गए हैं।
तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए
डीएसपी सुनाया अशकूर वानी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान पूरी तरह से बेल फर्निश नहीं था। काफी हिस्सा कच्चा था। जिसकी वजह से आग लगने के बाद दीवारें आदि फट गई। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा है। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले को सन्नी चाढ़क की हत्या से जोड़कर भी देख रही है।
गैंगस्टर चाढ़क की हत्या कर फेंक दिया था शव
आरोप है कि अजय गुप्ता ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ मिलकर बेलीचराना के रहने वाले सन्नी चाढ़क उर्फ सन्नी की हत्या कर दी थी। वह इस समय इस हत्या के आरोप में हवालात में हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सन्नी चाढ़क भी गैंगस्टर रहा है। जिस पर हत्या करने जैसे आरोपों के केस दर्ज थे। वह मई 2015 में अपने एक साथी के साथ देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया था।