{"_id":"61f6f54c2e3ed2445c440b10","slug":"blame-jammu-city-news-jmu252868380","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की लंबित देनदारियों का भुगतान करने में प्रशासन नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की लंबित देनदारियों का भुगतान करने में प्रशासन नाकाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस ने प्रदेश प्रशासन पर आरोप लगाया हैं कि वह साल 2016 से 2018 तक मनरेगा की लंबित देनदारियों का भुगतान करने में नाकाम रहा है।
जम्मू में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कांफ्रेंस अध्यक्ष अनिल शर्मा की ओर से प्रेसवार्ता हुई। उन्होंने कहा कि 2016 से 2018 तक की मनरेगा की लंबित देनदारियां क्लीयर नहीं होने से श्रमिको सहित सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को भारी परेशानी हो रही है।
देनदारी क्लीयर न होना मनरेगा अधिनियम का उल्लंघन हैं। ऐसे में तनाव व आर्थिक तंगहाली का सामना कर रहे श्रमिक व सामग्री आपूर्तिकर्ता कोई भी बड़ा कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा देश के कई राज्यों में मनरेगा की दिहाड़ी प्रतिदिन 350 रुपये है, लेकिन जम्मू कश्मीर में सालों से 250 रुपये ही दिए जा रहे हैं। इसलिए इसे बढ़ाकर 350 रुपये किया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रवीण अख्तर, गुलजार अहमद डार, सलोचना देवी, ठाकुर चंद, मोहम्मद इकबाल कटोच, राज देव सिंह, जय कुमार शर्मा, सोम सिंह आदि मौजूद रहे।